जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार 26 मार्च को छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव विशेष प्लेन से गुरुवार सुबह 10:45 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 11:10 बजे सौंसर पहुंचेंगे जहां सीएम चमत्कारिक श्री जामसावली मंदिर में हनुमान लोक के प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के साथ ही हनुमान जी महाराज का दर्शन व पूजन करेंगे…..जिसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर लगभग 2 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रामेंश्वरधाम सिहोरामाल पहुंचेंगे और यहां 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में शामिल होने के बाद दोपहर लगभग 3: 15 बजे पुनः छिन्दवाड़ा आएंगे और पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनसभा व हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही साथ लगभग 500 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे जिसके बाद शाम लगभग 5:35 बजे सीएम इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप से विशेष प्लेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।