जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-मप्र. शासन,खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों से प्रदेश के युवाओं को अवगत कराने के उद्देश्य से मां तुझे प्रणाम योजना संचालित की जा रही है।योजना के अंतर्गत युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जाता है, जिससे युवकों को राष्ट्र के प्रति समर्पण,नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जा सके।मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत जिले के विकासखंड स्तर से चयन प्रक्रिया में 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियों) का चयन प्रत्येक विकासखंड स्तर से 1 एनसीसी,1 एनएसएस, 1 खिलाड़ी,1 मेधावी छात्र,1 स्काउट क्षेत्र एवं इसी मान से युवतियां का चयन किया जाना हैमां तुझे प्रणाम योजना में वही युवक सम्मिलित हो सकते है जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष तक हो,प्रत्येक विकासखंड स्तर पर उपरोक्त क्षेत्र से 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा।जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी केके चौरसिया ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित उक्त योजना से जिले के युवकों को देश की सुरक्षा व्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों की सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत होने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त होता है।जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने स्कूल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य व एनसीसी,एनएसएस,स्काउट गाईड,जिला क्रीड़ा अधिकारी से अपने विद्यालय/कॉलेज में अध्ययनरत है पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को 25 अगस्त से आगामी 6 सितम्बर तक विधिवत निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर जमा करा सकते है।

डीएसओ ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।कोई भी चयनित युवक किसी एक भारत की सीमा स्थल पर एक ही बार जाने की पात्रता रखेगा।पूर्व में अनुभव यात्रा में भेजे गए युवाओं का चयन नहीं किया जाएगा।आवेदक को फिटनेस सर्टिफिकेट,संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन के साथ देना होगा।