जनमत भास्कर छिदवाडा:-सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चौरागढ की चोटी पर विराजे बाबा महादेव के दर्शन किए। मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ के लाखों भक्तां वाले इस मेले के इतिहास में पहली बार कोई सांसद पैदल कठिन चढाई कर बाबा महादेव के दर्शन करने पहुंचा।सांसद बंटी विवेक साहू ने भूराभगत से साढे ग्यारह बजे यात्रा शुरू की।गौरतलब है कि इसके पूर्व के सांसद यहां पर हेलीकाप्टर द्वारा ही आया-जाया करते थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह सांसद कार्यालय के सामने नगर निगम की वार्ड पार्षद शिवानी बंटी सक्सेना ने सांसद बंटी विवेक साहू को तिलक लगाकर उनकी सफल यात्रा की कामना की।इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा महादेव के जयघोष के नारे लगाते हुए यात्रा की शुरूआत की।चौरागढ के महादेव मेंले में भूराभगत-सांगाखेडा से चढाई को बेहद कठिन,थका देने वाली माना जाता है।सांसद बंटी विवेक साहू ने इस यात्रा का संकल्प लिया और आज इसे पूरा कर लिया। भूराभगत से महादेव यात्रा करने वाले जानते है कि ये यात्रा कितनी कठिन और थका देने वाली होती है।इस मायने में सांसद श्री साहू का ये संकल्प सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि भविष्य में इस मेले की दिशा और दशा बदलने वाला भी माना जा रहा है।
बाबा के दर्शन कर जन कल्याण की प्रार्थना की
सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिर में बाबा महादेव के दर्शन किए और जिले के नागरिकों के लिए सुख समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। सांसद की इस यात्रा को भक्तों का भी प्रतिसाद मिला। रास्ते में उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड लग गई। सांसद को पैदल अपने बीच पाकर लोग भी उत्साहित हुए।
बाबा गरीब दास से हीवर मठ में की चर्चा
पचमढी और भूराभगत का रास्ता हीवर मठ में मिलकर चौरागढ की चोटी पर जाता है। यहां बाबा गरीब दास का मठ है।मठ में सांसद विवेक साहू ने बाबा गरीब दास से मुलाकात की।बाबा गरीब दास ने नंदी खेडा के रास्ते के निर्माण की मांग की..उन्होंने कहा कि कई बार वे इस मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके है लेकिन मार्ग नहीं बना।तीन पुलिया वाले इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में लाभ होगा।

रोप वे बने तो साल भर चलेगा मार्ग
परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने सांसद विवेक साहू से रोप वे निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोप वे का निर्माण थोडा कठिन है लेकिन यदि इस मार्ग पर रोप वे बन जाता है तो ये रास्ता साल भर चलेगा। जिससे क्षेत्र के आदिवासी पर्यटन से जुडकर साल भर रोजी रोटी कमा सकेंगे।
इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से नगरपालिका परासिया अध्यक्ष विनोद मालवी,जगेन्द्र अल्डक,रोहित पोफली,नवीन बारस्कर,मनीष सोनू यादव,विश्वेन्द्र बैस,देवी पाल, रवि मालवी,बिट्टू मंडराह, अंकित सोलंकी,अजय राजपूत,मोनू साहू,शिवम साहू, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।