जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा(पांढुर्णा)-पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार पांढुर्ना व सौंसर ब्लॉक कांग्रेस में नव नियुक्तियां की गई है।
पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी व पांढुर्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश झलके द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पांढुर्ना ब्लॉक कांग्रेस में नियुक्तियां की गई है।
पांढुर्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विश्वास काम्बे को सौंपी गई है।मनोहर सिंह ठाकुर को समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विलास डोंगरे,ओम पटेल, सुनील सुले व जितेन्द्र गोलाइत मनोनित किये गये हैं। नादनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मूशनलाल उइके व कार्यकारी अध्यक्ष रवि खापरे मनोनित किये गये हैं।पांढुर्ना जिला अंतर्गत बड़ चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीकांत महाजन को सौंपी गई है।समन्वयक गणपति आगरे व कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मधुकर गजभिये व आनंद रहाटे को सौंपी गई है।
सौंसर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर गुर्वे व विलास जोगी मनोनित किये गये हैं।समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ व नकुलनाथ का आभार माना है।