जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छिन्दवाड़ा आगमन के दौरान एक स्थानीय होटल में “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट” का आयोजन किया गया था…सीएम की मुख्य उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा बढ़ चढ़कर न सिर्फ तैयारियां की गई थी बल्कि सीएम द्वारा यहां करीब 1 घण्टे का समय भी ब्यतीत किया गया वहीं मैन स्ट्रीम मीडिया की उपेक्षा कर 3 घण्टे इंतज़ार कराने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव स्थानीय पत्रकारों के समक्ष बमुश्किल 10-12 मिनट रुके जिससे स्थानीय पत्रकारों में तो रोष व्याप्त था ही लेकिन अब इस “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट” को लेकर राजनीतिक बयानवाजी भी चालू हो गई है।
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई द्वारा छात्र संघ चुनाव के मुद्दे पर चर्चा करने हेतु प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी इसी दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए एनएसयूआई की जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने सीएम डॉ मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट” पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में जेन जी और इंफ्लुएंसर्स के बीच भाजपा का ग्राफ सबसे बुरी स्थिति में है इसीलिए मरता,क्या नही करता…आज ये जान चुके हैं कि देश का माहौल अब इंफ्लुएंसर्स तय कर रहे हैं तो मजबूरी में उन्हें ये मीट करवानी पड़ रही है।




