जनमत भास्कर, छिन्दवाड़ा :- छिंदवाड़ा के चांदामेटा में दशहरा उत्सव के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक पर केस दर्ज किया गया था इसी के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को परासिया में जन आक्रोश रैली निकाली और पार्टी नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।चांदामेटा से निकली रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।रैली एसडीओपी कार्यालय के पास पहुंची जहां कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने मंच से बयान देते हुए कहा कि…”केवल मोदी और अमित शाह को हटाने से देश मे शांति का माहौल आने वाला नही…हमें इस जिले के सांसद से लेकर बूथ में जो भाजपा का पट्टा डालता है उसको भी खटमल की तरह मसलेंगे तब हमारे जिले में शांति आएगी।”




