जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना को उनके दौरा कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस के माध्यम से अमित सक्सेना से सात दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना से उनके दौरा कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विषयों के संबंध में फोन पर चर्चा की गई थी।इस दौरान उन्होंने संबंधित विषयों पर चर्चा करने के बजाय 13 तारीख को प्रस्तावित आंदोलन के बाद ही बातचीत करने की बात कही,जोकि  संगठनात्मक अनुशासन के दृष्टिकोण से गंभीर विषय होते हुए घोर अनुशासन हीनता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सरकार और संगठन से जुड़े जिन मुद्दों का समाधान आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से निकाला जा सकता है,उन्हें बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।ऐसे विषयों पर संवाद से पहले आंदोलन की बात करना संगठनात्मक दृष्टि से घोर अनुशासन हीनता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक अनुशासन, आपसी संवाद और समन्वय को प्राथमिकता दी जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।