43 वर्षीय आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
विधायक दल की नेता चुनी गई आतिशी

जनमत भास्कर दिल्ली:-दो दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की कर दी थी घोषणा,इसके बाद आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसके बाद सभी विधायकों ने तुरंत ही आतिशी के नाम का समर्थन कर दिया,बताया जा रहा है कि आतिशी आगामी चुनाव तक दिल्ली की सीएम रहेंगी।
अब देखना है कि आतिशी के रूप में एक महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में क्या आम आदमी पार्टी को इसका फायदा मिलता है या फिर दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के नाम पर ही दिल्ली में वोट करेगी इसके अलावा आने वाले कुछ महीनो में हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में चुनाव होने हैं,ऐसे में आम आदमी पार्टी के द्वारा एक महिला को मुख्यमंत्री बनाने से क्या अन्य राज्यों में भी इसका फायदा पार्टी को होगा या नहीं यह भी देखने लायक होगा।

आतिशी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और ऑक्सफोर्ड से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

आतिशी.. सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी।