जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन विधेयक 2023) पर लोकसभा में चर्चा के दौरान छिंदवाड़ा जिले की 5 महिला जनप्रतिनिधि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक की साक्षी बनी।पांचों महिला जनप्रतिनिधि लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन के दर्शनदीर्घा में मौजूद रही।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिन्दवाड़ा जिले की 5 प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों का चयन लोकसभा के विशेष सत्र के लिए किया गया था। जिसमें नगर पालिका परिषद दमुआ की अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर,जनपद पंचायत जुन्नारदेव अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, जनपद पंचायत चौरई अध्यक्ष श्रीमती सरोज रघुवंशी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया एवं नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा अध्यक्ष श्रीमती प्र्रीति तिवारी शामिल थी।




