जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ केंद्र में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है….इसी मामले में आरोपियों के विरुद्ध कठोर व दंडात्मक कार्यवाही किये जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने छिंदवाड़ा में रैली व धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने अपने ज्ञापन के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आ रहे लव जिहाद,लैंड जिहाद,अपवित्र खानपान और हिन्दू परिवारों के उत्पीड़न के मामलों में भी त्वरित व कठोर कार्यवाही करने की मांग की है….उस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह,बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल,गौरव सेन सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।