जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-19 अप्रैल को शाम 04 बजे से स्थानीय खजरी चौक स्थित सभागार में साहित्य,संगीत,संस्कृति को समर्पित शहर की संस्था “युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच” द्वारा “काव्य मंच” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु शहर के प्रथम नागरिक महापौर विक्रम अहके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे।
रचनापाठ के क्रम में अहमद वाहिद हुसैन (जबलपुर),राहुल चौरिया, कामिनी सूर्यवंशी,यश यशस्वी छिंदवाड़ा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।ख्यातिप्राप्त युवा गीतकार गौरव साक्षी विशेष रूप से एकल काव्यपाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित करेंगे।कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में बाल कविताओं के लिए देश भर में प्रसिद्ध शहर के वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुदयाल श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव,विशेष अतिथि शायरा सुश्री अंजुमन आरज़ू होंगी..कार्यक्रम का संचालन ग़ज़लकार नितिन जैन ‘नाना’ करेंगे।शहर के समस्त साहित्य प्रेमियों,काव्य प्रेमियों,कला प्रेमियों से संस्था निवेदन करती है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।




