मेष राशि
नैतिक और अनैतिक के बीच का संघर्ष आपके मन में चलता रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें और कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
वृषभ राशि
कल्पनाओं को छोड़कर भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी और पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता होगी।
मिथुन राशि
व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी और मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
कर्क राशि
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। घर-बाहर अशांति रहेगी और कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा।
सिंह राशि
महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे और किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
कन्या राशि
नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
तुला राशि
बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरस करेंगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।
वृश्चिक राशि
किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे और व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी।
धनु राशि
रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी और नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।
मकर राशि
नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। नई योजना बनेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा और आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
मीन राशि
नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिकतों का सामना करना पड़ सकता है।