जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :-छिंदवाड़ा पुलिस ने भुजलिया उत्सव पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 29 अगस्त को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लागू रहेगी।
चल समारोह मार्ग
विशाल चल समारोह छोटी बाजार से प्रारंभ होकर पाटनी धर्मशाला,गणेश चौक,दुर्गा चौक,पुराना पावर हाउस,बड़ी माता मंदिर, गोलगंज जैन मंदिर,राज टाकीज,आजाद चौक, दीवानचीपुरा,अकबरी मस्जिद,करबला चौक, पुराना बैल बाजार होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगा।
नो-एंट्री / भारी वाहन प्रवेश प्रतिबंधित
आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शासकीय कार्य / अत्यावश्यक सेवाओं के वाहन थाना प्रभारी यातायात से पूर्व अनुमति लेकर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।
प्रवेश निषेध मार्ग
भुजलिया जुलूस मुख्य मार्ग पर होने की स्थिति में पाटनी पेट्रोल पंप,लालबाग चौक, ऊंटखाना तिराहा,पुलिस लाइन गेट से यातायात चौक की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
मार्ग परिवर्तन / डॉयवर्सन व्यवस्था
1:- नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा आने वाले यात्री वाहन खापाभाट तिराहे से SP ऑफिस,VIP रोड,खजरी चौराहा,देव होटल होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
2:- सिवनी से आने वाले वाहन पाटनी पेट्रोल पंप चौराहे,लालबाग चौक,पीजी कॉलेज VIP रोड,खजरी चौराहा,देव होटल होते हुए बस स्टैंड आएंगे।
3:-, दो पहिया / चौपहिया वाहन पाटनी पेट्रोल पंप, लालबाग,पीजी कॉलेज रोड, खजरी तिराहा,देव होटल मार्ग का उपयोग करें।
रॉयल चौक,इमामबाड़ा तिराहा और ऊंटखाना तिराहा से करबला चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जुलूस के छोटी बाजार से प्रारंभ होकर गोलगंज के मध्य में होने पर फव्वारा चौक/तिलक मार्केट /शांतिनाथ लॉन से छोटी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
एम्बुलेंस / फायर ब्रिगेड हेतु विशेष व्यवस्था
आपात स्थिति में एम्बुलेंस को मुख्य मार्ग से बिना अवरोध अस्पताल पहुंचाया जाएगा।अति आवश्यक होने पर पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम: 7049129885
यातायात नियंत्रण कक्ष: 7987235844
एम्बुलेंस / ग्रीन कॉरिडोर: 9826942011
फायर ब्रिगेड: 112




