जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 एवं 16 अप्रैल को सिवनी जिले में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल मालनवाड़ा की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में जबलपुर, नरसिंहपुर,बालाघाट एवं सिवनी जिलों के शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मीनाक्षी श्रीवास ने फाइनल मुकाबले में जबलपुर और सिवनी की प्रतिद्वंद्वियों को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास का चयन 1 से 3 मई तक छतरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है,जहां वे जबलपुर संभाग की महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास वर्तमान में विभाग की ट्रिपल गोल्ड मेडल चैंपियन होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं।उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल,सहायक संचालक पी.एल. मेश्राम,डी.पी. डेहरिया, अशरफ अली,प्राचार्य राजेंद्र तिवारी,खेल क्रीड़ा अधिकारी प्रताप इब्नाती सहित खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




