जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- कुंडीपुरा थाना अंतर्गत सिवनी प्राणमोती निवासी प्रार्थिया प्रियंका साहू पति राकेश साहू उम्र 29 साल ने कुंडीपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि विगत 20 अक्टूबर की रात करीब 8.00 बजे वह किराना सामान लाने के लिये कुसमेली टेकडी दुकान पैदल जा रही थी,रास्ते में थोडी दूरी पर पहुंची तभी पीछे से दो लडके पैदल-पैदल पीछा करने लगे, हनुमान मंदिर के पास टेकडी पहुंची तभी सामने से एक मोटर साईकल आई जिसमे दो लडके बैठे थे वह भी मोटरसाईकिल से उतरकर उसका पैदल-पैदल पीछा करने लगे व मोटर साईकल से आये दो लड़को मे से एक लडके ने चाकू निकाल कर प्रार्थिया को दौडकर चाकू अडा दिया और तीनों लडके पर्श छीनने लगे,प्रार्थिया द्वारा पर्श छीनने से मना करने पर दो लडकों ने मारपीट कर पर्श लूट कर ले गए… पर्श में Realme कंपनी का मोबाईल और नगदी करीब सात-आठ सौ रुपये थे…प्रार्थिया की शिकायत पर थाना कुण्डीपुरा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.- 744/26 धारा 309(6) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित की गई,टीम द्वारा ततपरता पूर्वक विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में घटना स्थल के आस पास लगे सभी सी. सी. टी. व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य एवं विश्वनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पटना स्थल के आस-पास एवं अन्य लोगो से पूछताछ किया जाकर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी कल्लू उर्फ दीपक गुन्हेरे, विनय उर्फ डंका सिंदराम, साहिल धुर्वे और नारायण उड़के को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल,चाकू, पीडिता का मोबाईल एवं पीडिता का पर्श की जप्ती की गई एवं चारो आरोपियों को न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश कर जेल भेज दिया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,उपनिरीक्षक अंजना मरावी,अरविन्द बघेल प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पाल,आरक्षक जीवन रघुवंशी,गजानंद मरपि विनोद नागेश,संजय तुरकर, ब्रजेश ठाकुर,महिला आरक्षक मेमवती बरकडे, साइबर सेल से नितिन सिंह एवं आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।




