फोटो – वीडियो वायरल करने और 181 पर शिकायत की धमकी देकर मांगते थे रुपये
मोबाइल में कैमरा और यूट्यूब में चैनल होने से कोई पत्रकार नही बन जाता
जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:- स्वयं को पत्रकार बताकर लोगों के फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर अवैध उगाही के मामले में बिछुआ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच में सामने आया कि कथित यूट्यूबर पत्रकार 181 सीएम हेल्पलाइन और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देकर रुपए की मांग करते थे। रुपए न देने पर बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी भी आरोपियों द्वारा दी जाती थी।
टीआई सतीश उईके ने बताया कि ग्राम मुर्रा निवासी संदीप साहू और ग्राम पुलपुलडोह निवासी भोलाराम घंगारे ने कथित पत्रकारों की शिकायत की थी,जांच में सामने आया था कि भोलाराम घंगारे हॉस्टल अधीक्षक है..खमरा निवासी चंचलेश इंदौरकर और उसका भाई ज्ञानेन्द्र इंदौरकर डरा धमकाकर भोलाराम से लगातार रुपए की मांग कर रहे थे।इसी तरह संदीप साहू को धमकाकर उमरिया निवासी साहिर उर्फ साहिल मंसूरी ने अवैध उगाही की थी।ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व 181 पर दर्ज शिकायतों के आधार पर साहिर,चंचलेश और ज्ञानेन्द्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 308, 3(5) के तहत कायमी की गई थी।रविवार को चंचलेश और साहिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं ज्ञानेन्द्र अभी फरार है।




