जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी,विक्रय व अवैध मादक पदार्थों का भंडारण करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश के पालन में प्रभावी कार्यवाही करने का जिले में विशेष अभियान निरन्तर जारी है,जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर मुखबिरो के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लाटगांव का ध्यानसी उइके ने अपने खेत मे गांजा के पौधे लगा रखा है तब मुखबिर की सूचना पर त्वरिक कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करने आवश्यक दिशा निर्देश देकर पुलिस टीम को कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया।मुखबिर के बताये अनुसार संदेही आरोपी ध्यानसी उइके के खेत मे दबिश दी गई तब तलाशी के दौरान पुलिस टीम को खेत के बीच छिपाकर लगाई गई गांजे की फसल मिली जिसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके से गांजे की फसल उखाड़कर विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गयी। आरोपी ध्यानसी पिता कलीराम उइके उम्र 42 साल निवासी ग्राम लाटगांव थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने ही खेत में प्रतिबंधित गांजे के पौधे लगाये रखना पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8,20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जप्त संपत्ति :- 14 नग हरे पत्तीदार गीले गांजे के पौधे कुल वजनी 12 किलो 720 ग्राम कीमती करीब 60,000 रुपये

इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा,उनि विजेन्द्र मार्को, प्र.आर.531 जयसिंह बघेल, आर.357 ललित परतेती, आर.814 ओमकार कुमरे, आर. 907 करन रघुवंशी, म.आर.190 अंजली डोंगरे की विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही।