जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बोरिया रोड,चावल फैक्ट्री के पास एक लडका अपने हाथ में एक सफेद रंग की थैली मे अवैध गांजा रख कर बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है… मुखबिर से प्राप्त सूचना पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के पहुँचकर पुलिस ने देखा कि एक लड़का सफेद रंग की थैली लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली उम्र 21 साल निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर बताया तब उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 23 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर आरोपी को धारा 8,20 एन.डी.पी.एस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही चार मामले कुंडीपुरा थाने में ही दर्ज है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,उप-निरीक्षक अंजना मरावी,सउनि. मनोज रघुवंशी,प्र.आरक्षक रविन्द्र ठाकुर,आरक्षक-जीवन रघुवंशी,दीपेश श्रीवास्तव, युवराज,गजानंद मर्रापे, सतेन्द्र एवं राजपाल बघेल की विशेष भूमिका रही।




