जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- राज्य स्तरीय कैडेट,यूथ (बालक बालिका) एवं जूनियर-सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29-30 नवंबर को इंदौर में होने जा रहा है, उसके लिए जिला वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा वीआईपी रोड स्थित वर्ल्ड वाइड जिम में जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया।इसमें जिले के खिलाड़ियों ने भाग लेकर निर्धारित क्वालीफाइंग मापदंडों के अनुसार अपना प्रदर्शन किया।ट्रायल के आधार पर जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रविकांत अहिरवार ने बताया कि मध्य प्रदेश चैंपियनशिप दो चरणों में आयोजित होंगी प्रथम चरण 29- 30 नवंबर को आयोजित होगा।द्वितीय चरण ( तिथि स्थान निर्धारित होना शेष ) जो जूनियर- सीनियर पुरुष वर्ग का है । चयनित खिलाड़ी संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ी

यूथ पुरुष : हर्ष धामने, मोहक विश्वकर्मा,प्रियांश राजपूत।
यूथ महिला : जिज्ञासा बघेल।
जूनियर एवं सीनियर पुरुष : यश चौहान,आदित्य ठाकुर, संतोष दर्शन।
महिला : हर्षिता बादशाह।

चयन प्रक्रिया में मुख्य निर्णायक रविकांत अहिरवार,सलीम खान, विक्रांत अहिरवार,पूजा तिवारी,गोविंद चौहान, संतोष करोसिया थे।
ऑफिशल – यासीन शाह एवं राजेंद्र कुमरे थे।