जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-कुंडीपुरा थाना अंतर्गत धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र में विगत 27 फरवरी की रात्रि में छिन्दवाड़ा-नरसिहपुर हाईवे में ग्राम जमुनिया के पास मोबाइल विक्रय व रिकवरी का व्यवसाय करने वाले सेल्समेन के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…लूट के खुलासे को लेकर एसपी अजय पांडे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की।

लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी अजय पांडे ने बताया कि छिन्दवाड़ा,सोनपुर रोड स्थित साईंधाम कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी ने कुंडीपुरा थाना अंतर्गत धरमटेकड़ी चौकी में उपस्थित होकर बताया था कि विगत 27 फरवरी की रात्रि लगभग 9:35 जब वह हर्रई और अमरवाड़ा से मोबाइल विक्रय की वसूली रकम 2,53,400 रुपये लेकर अपने एक्टिवा वाहन से ग्राम जमुनिया के पास दिल्ली दरबार ढाबा पहुंचे ही थे कि तभी मुख्य मार्ग से आकर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर वह स्कूटी सहित सड़क पर ही गिर गए उसी दौरान दो बाइक में सवार होकर चार लोग आये और स्कूटी सहित स्कूटी की डिक्की में रखे हुए रुपये लेकर फरार हो गए…पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज़ की गई।
आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई,टीम द्वारा तत्परता पूर्वक विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में घटना स्थल के आस पास एवं छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर रोड के बीच लगे सभी सी. सी. टी. व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य एवं विश्वनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास एवं अन्य लोगो से पूछताछ किया जाकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी रघु उर्फ यशंवत,विजय अहरवार,रामकुमार उर्फ मोनू वर्मा,संदीप भलावी,प्रद्युम्न उर्फ विस्तु वर्मा का पता अमरवाड़ा क्षेत्र में चलने पर गठित टीम के द्वारा अमरवाड़ा से आरोपीगणों को पकड़ा गया,जिनसे पृथक-पृथक पूछताछ किए जाने पर पांचों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं आरोपीगणों से लूटी गई नगदी रकम 2,01,000 रूपये,एक एक्टीवा क्रमांक MP 28 SC-3824 एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल व एक सिफ्ट कार तथा 05 मोबाईल फोन की जप्ती की जाकर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
लूट के आरोपियों को पकड़ने में इस पुलिस टीम की रही महत्वपूर्व भूमिका
उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,चौकी धरमटेकरी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश पारधी, सउनि जगदीश ठाकुर,प्र. आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, अरूण शर्मा,निकलेश आरक्षक जीवन रघुवशी,दुर्गा बरकडे,गजानंद मरपि, चन्द्रकुमार,चन्द्रपाल,आलम, साइबर सेल से नितिन सिंह और आदित्य रघुवंशी।




