जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-बीती रात्रि छिन्दवाड़ा पुलिस ने बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 23 जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ ही साथ 3,10,300 रुपये नगद,05 कार,02 बाइक और 23 मोबाइल जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।इस बड़े जुआ फड़ पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बंध में एएसपी आशीष खरे ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी आशीष खरे ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि छिन्दवाड़ा शहर के आसपास बड़ा जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है जिसमे दूसरे राज्यों के विभिन्न जिलों से जुआरी आकर हार जीत के लाखों में दाव लगा रहे हैं।

बीती रात्रि काराबोह रिंग रोड के पास इसी जुआ फड़ की मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसपी अजय पांडे ने प्रोविशनल डीएसपी ललित बैरागी के निर्देशन में कोतवाली और देहात थाना पुलिस की टीम बनाकर दबिश हेतु रवाना किया जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्जीय जुआ फड़ पर दबिश देते हुए 23 जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ ही साथ 3,10,300 रुपये नगद,05 कार,02 बाइक और 23 मोबाइल जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की..फिलहाल गिरफ्तार जुआरियों के विरुद्ध देहात थाने में मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
महाराष्ट्र के 10 जुआरी आये पकड़ में
(1) रतनांकर पिता संतोष ताकडे उम्र 56 साल निवासी वार्ड नं. नरखेड थाना नरखेड जि. नागपुर महाराष्ट्र.
( 2) राजू पिता दिनकर गोहे उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 गलपुरा कोटोल थाना काटोल जिला नागपुर,
(3) शेखसिराज गपूर पिता शेख गफूर उम्र 35 साल निवासी नरखडे थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र,
(4) अजय पिता राजाराम तिवारी उम्र 54 साल निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र,
( 5) आकाश पिता महावीर चौहान उम्र 30 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर,
(6) शुभम पिता प्रकाश तायवडे उम्र 27 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र,
(7) अंकुश पिता नन्दलाल पाटिल उम्र 15 साल निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(8) गौरव पिता राजू मोण्डे उम्र 22 साल निवासी मोदी दलवी थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र.
( 9) कुनाल पिता कमलाकर बरोडे उम्र 22 साल निवासी नरखेड बेलोरा थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र,
(10) अंकुश पिता लक्ष्मण मोहोट उम्र 38 साल निवासी आदर्श नगर थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट्र

छिन्दवाड़ा के 12 जुआरी गिरफ्त में
(01) दानेश पिता शेख नब्बू उम्र 24 साल निवासी शुक्लू दाना थाना कुण्डीपुरा (छिन्दवाडा),
(02) अम्बर पिता विनोद कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी पुराना छापा खाना वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली,
(03) शहवास खाना पिता शमशेर खान उम्र 45 साल निवासी न्यूटन थाना परासिया (छिन्दवाड़ा))
(04) पंकज पित्ता पोनु कुमरे उम्र 30 साल निवासी पोआमा थाना देहात (छिन्दवाडा)
(05) अनिकेत साहू पित्ता निर्मल साहू उम्र 25 साल निवासी पुराना कुण्डीपुरा थाना के पीछे छिन्दवाडा,
(06) अभिषेक उर्फ अन्नु यादव पिता वरिन्द्र यादव उम्र 22 साल निवासी सागरपेशा छिन्दवाडा,
( 07) अक्षय पिता सुरेन्द्र मालवी उम्र 28 साल निवासी पत्तालेवर थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा,
(08 ) तनवीर शाह पिता इब्राईम शाह उम्र 38 साल निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली छिन्दवाडा,
(09) हीरालाल बाथरे पिता सुन्दरलाल बाथरे उम्र 44 साल निवासी एसएएफ कालोनी फोकट नगर छिन्दवाडा,
(10) देशराज उर्फ देवा धानुक पिता छोटेलाल धानुक उम्र 36 साल निवासी चन्दनगाँव छिन्दवाडा,
(11) शेख साजिद पिता शेख आबीद उम्र 35 साल निवासी नया बैलबाजार थाना कोतवाली (छिन्दवाडा),
(12) नीरज पिता कन्हैया बनवर उम्र 34 साल निवासी बीमराढाना थाना देहात (छिन्दवाडा)
बैतूल का भी 01 जुआरी
(1) सुभाष पिता चिन्तया हनोते उम्र 48 साल निवासी इटारसी रोड बैतुल पटेल वार्ड थाना गंज (बैतूल)




