जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस बार भव्य रूप से मनाया जाएगा।इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।भगवा रंग से पूरा शहर पट चुका है।भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ हर्षोल्लास से श्रीराम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। घर-घर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। हिन्दू उत्सव समिति यह आयोजन कर रही है।गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष गुरजीत शंटी बेदी ने बताया कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शहर के सभी मठ-मंदिरों में एक साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा।हिन्दू उत्सव समिति इस वर्ष शोभा यात्रा(पदयात्रा) निकालकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशरहा मैदान में समापन किया जाएगा। जहां देर शाम रंगबिरंगी आतिशबाजी की जाएगी। शोभा यात्रा का आयोजन दोपहर 4 बजे से होगा।शोभायात्रा दादाजी धुनी वाले मंदिर चार फाटक से प्रारंभ होकर,चारफाटक संतोषी माता मंदिर,गुरुद्वारा के बाजू से पवन चाटी पान की दुकान के चार खम्बा सामने से शनिचरा बाजार,मनमंदिर, श्याम टॉकिज,चारफाटक तिलक मार्केट,शास्त्री प्रतीमा यातायात थाना,मानसरोवर कॉम्पलेक्स,जेल तिराहा, फव्वारा चौक,अनगढ़ हनुमान मंदिर (हनुमान चालीसा पाठ होगा।) कोतवाली थाना, दशहरा मैदान मे समापन होगा। तत्पक्षात सुन्दर काण्ड का पाठ तथा महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात शोभा यात्रा का समापन होगा।
ये रहे शामिलः
हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष शंटी बेदी के साथ नागेंद्र ब्रम्हचारी जी,पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव,गंगा प्रसाद तिवारी, विक्रम अहके,सोनू मागो,रमेश पोफली,हिमाचल ठाकुर,कांता सदारंग,किरण चौधरी,गरिमा दामोदर,अजय सक्सेना,आनंद बक्षी,विजय पांडे,दिवाकर सदारंग,धर्मेंद मिगलानी,संतोष राय एवं समस्त हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
शोभा यात्रा में ये रहेंगे आकर्षक का केंद्र
हिन्दू उत्सव समिती द्वारा मयार्दा पुरुषोतम श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा (पदयात्रा) का आयोजन किया गया है। इस शोभायात्रा में बहुत से आकर्षण के केंद्र भी रखे गए है।जिसमें सबसे प्रथम पंक्ति में शोभायात्रा पथदर्शक डीजे रहेगा। इसी प्रकार चादामेटा की टोली- पथक,ढोल गर्जना के साथ अग्रसर रहेगी। इसी के साथ संत-महात्मा,पूजारी पथ प्रदर्शन करेंगे। श्री हनुमान जी अंगद सुग्रीव वानर सेना के साथ रहेगे। श्री राम दरबार की जीवंत झाकी रथ पर सवार रहेगी। माँ काली,माँ दुर्गा जी की झांकी रथ पर सवार रहेगी। कन्याओं की टोली राम धुन के साथ चलेगी।शंकर-पार्वती जी की झांकी रथ पर रहेगी। महाकाल की झांकी रथ पर सवार रहेगी साथ ही भारत माता की झांकी भी शोभा यात्रा में शामिल रहेगी।
मातृशक्ति करेंगी नेतृत्व
हिन्दू उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष शोभा यात्रा का नेतृत्व महिलाओं द्वारा करवाया गया है।जिसमें सर्वप्रथम महिलाओं का विशाल समूह इस पद यात्रा में सबसे आगे रहेंगी। इस दौरान हाजरों की संख्या में महिला शक्ति के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।समिति द्वारा महिलाओं से एक ड्रेस कोड में आने का निवेदन भी किया गया है।