जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- देहात थाना पुलिस को बीते दिवस बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काराबोह डेम के पास स्थित खंडहर के अंदर 04-05 लोग बैठे है,सभी की उम्र करीबन 18 से 19 साल के आसपास की है,उनके पास तलवार,चाकू,लोहे की राडे भी रखी हुई है और वे सब रात्रि में खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ए.टी.एम. में डकैती डालने की योजना बना रहे है… प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने से अतिरिक्त बल मय आर्म्स के बुलाकर अलग अलग पुलिस पार्टी बनाकर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्त में लिया गया,उनके पास से डकैती में उपयोग करने के लिए रखे घातक हथियार,एक लोहे की धारदार तलवार,लोहे का धारदार चाकू,एक लोहे की हथौडी,एक लोहे की राड बरामद कर आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शेष दो आरोपी मौके से फरार है जिनके लिये पुलिस टीमें तैयार कर संभावित स्थानों में दविश दी जा रही है।सभी आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र. 425/2026 धारा 310(4),310(5) BNS, 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी नीरज उईके के विरूद्ध पूर्व में थाना देहात, कोतवाली व कुण्डीपुरा थाना में संपत्ति संबंधी कुल 04 मामले पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
(1) नीरज उर्फ टूटू उईके पिता मदन उईके उम्र 18 साल निवासी ढीमराढाना छिंदवाड़ा।
(2) राहुल टेकाम पिता मनीराम टेकाम उम्र 19 साल निवासी ढीमराढाना थाना देहात छिंदवाड़ा।
(3) नाबालिग किशोर
फरार आरोपी
1:- परसराम सूर्यवंशी निवासी अमन कॉलोनी कुकड़ा जगत छिंदवाड़ा
2:-अभिषेक यादव गुलाबरा छिंदवाड़ा
आरोपियों को गिरफ्तार करने और डकैती की योजना को विफल बनाने में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत,एसआई हर्ष नागले, सउनि.संदीप सिंह राजपूत, प्रआर.अशोक रघुवंशी, टीकाराम उइके,आरक्षक सूरज चौहान,शेरसिंह रघुवंशी,उमेश उइके, सीताराम उइके एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही है।




