जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- विगत 23 जनवरी 2025 को को प्रार्थी संजय कुमार अग्रवाल पिता गोविंद अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी चांदामेटा ने थाना कुण्डीपुरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि – मो.न. 8584034739 एवं 8420956094 के मोबाईल धारक व खाता क्रमांक-002200100008029, 245901000005161 के धारक द्वारा रायल इन्फील्ड डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी कर लगभग 77 लाख 25 हजार रूपये की ठगी कर ली गई है…पीड़ित की शिकायत पर थाना कुण्डीपुरा में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा-318 (4) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर साइबर सेल एवं आरोपियों को राशि ट्रांजेक्शन की गई डिटेल का विश्लेषण कर आरोपी प्रेमकुमार पिता किरण चौधरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कैला थाना सारे जिला नालंदा (बिहार) को बिहार आकर पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

प्रकरण के इसी क्रम में अन्य आरोपी जो कि घटना दिनांक से लगातार फरार थे, जिनके संबंध में लगातार पतासाजी कर तकनीकी साक्ष्य संकलित कर बिहार जाकर लगातार 08 दिन तक बिहार में रहकर AC एवं गीजर के मैकनिक बनकर घर-घर जाकर रैकी कर विगत 29 जुलाई को गिरोह के दो अन्य आरोपी उदय कुमार पिता स्व. रामेश्वर महतो उम्र 27 साल एवं रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार पिता अम्बिका प्रसाद उम्र 30 साल दोनों बिहार राज्य के निवासियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा धोखाधडी से प्राप्त की गई राशि के संबंध में एवं उक्त राशि से बनाई गई सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है जिससे कुर्की की कार्यवाही की जा सके।

साइबर ठगी एवं धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक-रविन्द्र ठाकुर,आरक्षक जीवन रघुवंशी,दुर्गा बरकडे, गजानंद मरपि,साइबर सेल से नितिन सिंह,आदित्य रघुवंशी एवं राहुल की विशेष भूमिका रही।