जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- विगत 26 मार्च को छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन और मुख्यमंत्री की सभा से वापस लौट रही बस के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जहां 10 लोगों की मृत्यु हो गई थी वही जिला अस्पताल में लगभग 35 घायलों का उपचार अभी भी जारी है….इस हृदयविदारक घटना के बाद जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव मृतकों के परिवार जनों और घायलों से मिलने छिंदवाड़ा पहुंचे थे वही आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग ग्रामों में जाकर मृतकों के परिवार जनों और जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात करते हुए उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली…..

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस भीषण हादसे में हुई मौतों को सरकारी हत्याएं करार देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,पटवारियों और सचिवों के माध्यम से भीड़ जुटाने के लिए लोगों को बसों में ठूस ठूस कर मुख्यमंत्री की सभा में लाया गया था और जो आने के लिए तैयार नहीं थे उन्हें दबाव भी दिया गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है मोहखेड़ के जनपद सीईओ ने तो बाकायदा पत्र जारी कर सचिवों को टारगेट दिया था कि अगर मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ नहीं लाये तो कार्रवाई की जाएगी जिसके चलते ही इस हादसे में एक सचिन की भी मौत हुई है…. इसके साथ ही छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पर भी जुबानी प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतना बड़ा हादसा छिंदवाड़ा में हो गया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 40 लोग अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन छिंदवाड़ा सांसद अभी तक उनको देखने नहीं पहुंचे….

इसके अलावा जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और कांग्रेस की आगामी कार्य योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।