समयमान वेतनमान,पदोंन्नति और कैडर रिव्यू सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर है पटवारियों का चरणबध्द आंदोलन
जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- मध्यप्रदेश के पटवारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।प्रदेश पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण का ऐलान कर दिया है।आज 03 अगस्त से प्रदेशभर के पटवारी तहसील कार्यालयों में बस्ते और अभिलेख जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश की पांच सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर यह फैसला लिया गया है।संघ ने सभी तहसील और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 3 अगस्त से सभी पटवारी अपने-अपने तहसीलदार को बस्ते और अभिलेख जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएं साथ ही जिला अध्यक्षों से हड़ताल के सफल क्रियान्वयन की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराने को कहा गया है।




