जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से जिले के सभी 30 मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है।इन नियुक्तियों का उद्देश्य मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय,सशक्त एवं प्रभावी बनाना है, जिससे पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का सफलपूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
जारी सूची के अनुसार जुन्नारदेव नगर मंडल के लिए जिला महामंत्री कमलेश उइके,चौरई नगर मंडल के लिए जिला महामंत्री विजय पांडे,बिछुआ मंडल के लिए विक्रम अहाके,धरमटेकड़ी मंडल के लिए टीकाराम चन्द्रवंशी, पातालेश्वर मंडल के लिए मनेष श्रीवास्तव,राममंदिर मंडल के लिए गोलू लक्ष्मीकांत नागरे,गुलाबरा मंडल के लिए मनोज नेमा, छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल के लिए राजू नंदवंशी,सारना मंडल के लिए शैलेन्द्र पटेल, चौरई ग्रामीण मंडल के लिए श्रीमती गरिमा दामोदर, कुण्डा मंडल के लिए संजय पटेल,चांद मंडल के लिए राजेश सिंह बैस,खमारपानी मंडल के लिए दीपक नेमा, परासिया नगर मंडल के लिए भारत घई,शिवपुरी मंडल के लिए श्रीमती कांता ठाकुर, पगारा मंडल के लिए ठाकुर प्रियवर सिंह,उमरेठ मंडल के लिए राजेश श्रीवास्तव, पटपड़ा मंडल के लिए श्रीमती स्मृति यादव, जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल के लिए सुखनंदन जावरे, दमुआ नगर मंडल के लिए अरुण चंदेल,दमुआ ग्रामीण मंडल के लिए राजेश दुबे, तामिया मंडल के लिए हजारी साहू,चावलपानी मंडल के लिए अखिलेश शुक्ला,अमरवाड़ा नगर मंडल के लिए धर्मेन्द्र मिगलानी,अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के लिए अजय सक्सेना,सुरलाखापा मंडल के लिए योगेश साहू,सिंगोड़ी मंडल के लिए श्रीमती नीलू निर्मलकर,हर्रई मंडल के लिए बंटी पटेल (नीरज ठाकुर), बटकाखापा मंडल के लिए जितेन्द्र शाह तथा छिन्दी मंडल के लिए योगेन्द्र राणा को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी नव नियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा,समर्पण और टीम भावना के साथ निभाए,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मंडल प्रभारी मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




