जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव के छिन्दवाड़ा आगमन के दौरान इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप के सामने वाली सड़क को प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से ब्लॉक कर दिया गया था,जब सीएम का आगमन हुआ तब उसी दौरान एक कार में बेहोश मरीज को लेकर उसके परिजन उसी जाम में फस गए और मरीज को को ले जाने के लिए वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मिन्नतें करने लगे लेकिन सीएम का काफिला जाने तक मार्ग नहीं खोला गया जिसके बाद वहां मौजूद पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद सीएम का काफिला जाने के काफी देर बाद मार्ग खुला..और फिर
मरीज के परिजन जैसे तैसे मरीज को अस्पताल लेकर रवाना हुए,बताया जा रहा है कि मरीज ग्राम महू का निवासी है और बेहोश हो जाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी… बेहोश मरीज को जिला अस्पताल ले जाने के बाद उसका तत्काल उपचार आरंभ किया गया,मीडिया से चर्चा में डॉक्टर सौरभ शर्मा ने बताया कि कुछ देर अगर और होती तो मरीज की जान भी जा सकती थी।