जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 7 अगस्त शुक्रवार को प्रस्तावित छिंदवाड़ा प्रवास एवं “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026” के शुभारंभ की तैयारियों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम,अभियान की तैयारियों एवं विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विकासखंड परासिया के पी.एम. श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुण्डाली कलाँ में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती भावना शर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लिया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षिका के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




