जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-विगत 01 मई को ग्राम चारगांव के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर चांद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तब पुलिस को मालूम पड़ा कि पातालेश्वर निवासी 45 वर्षीय मृतिका सुनीता साहू 28 अप्रैल की शाम को घर से लड़की देखने का कहकर निकली थी जो वापस नहीं आयी।जिसकी गुम इंसान रिपोर्ट दिनांक 30 अप्रैल को थाना कुंडीपुरा में दर्ज करायी गयी थी।

थाना चांद में मर्ग क्रमांक 31/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर मृतिका का पीएम डॉक्टर द्वारा कराया गया।मर्ग जांच के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला घोंटकर हत्या करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 161/26 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त हत्या का अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई से निर्देश प्राप्त कर संदेही हेमंत सोनेकर पिता हीरामन सोनेकर,उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम लहगड़ुआ,थाना कुंडीपुरा से पूछताछ की गई।

जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि 6-7 माह पूर्व से मृतिका से जान-पहचान थी साथ ही मोबाइल में लगातार बात करना तथा मृतिका से अवैध संबंध होना बताया। मृतिका द्वारा साथ में रहने का दबाव डालने पर परेशान होकर 28 अप्रैल को छिंदवाड़ा से मोटर सायकिल में ले जाकर ग्राम चारगांव के पास खेत में ले जाकर मौका देखकर मृतिका को जान से मारने की नियत से मृतिका के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मृतिका के पहने जेवर सोने के टाप्स,सोने की मंगलसूत्र की पत्तियां एवं गुरिया,सोने की अंगूठी,चांदी की पायल अपने साथ ले गया.. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिंदवाड़ा में भेज दिया गया है।

इस अंधे हत्याकांड के प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक राकेश सिंह बघेल थाना प्रभारी थाना चांद, सउनि सतीश दुबे,आर. सुरेन्द्र,आर. विवेक,आर. अभिषेक,सायबर सेल से प्रआर.नितिन,आर.आदित्य की अहम भूमिका रही है।