जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 6 मई की रात्रि को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे तथा 7 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मंत्री श्री सिंह 6 मई को सायं 5:00 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:00 बजे छिंदवाड़ा पहुंचकर विश्राम करेंगे।

7 मई को प्रातः 10:00 बजे वे सर्किट हाउस में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे मंत्री श्री सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर पहुंचेंगे।इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे वे छिंदवाड़ा से मंडला जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री राकेश सिंह के इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों,विकास कार्यों की समीक्षा एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से जिले में विकास गतिविधियों और जनसंपर्क को और अधिक मजबूती मिलेगी।