जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-दरअसल धुरेंडी के दिन 04 मार्च को एक व्यक्ति को मारपीट के दौरान आरोग्य अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया गया था,घटना की सूचना प्राप्त होने पर देहात पुलिस द्वारा आरोग्य अस्पताल जाकर घायल/प्रार्थी प्रदीप राठौर पिता गोपी राठौर उम्र 20 साल निवासी गुरैया थाना देहात जिला छिन्दवाडा की रिपोर्ट पर अभिषेक साहू और उसके साथी के द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने पर अप.क्र. 115/26 धारा 296(b),126(2),109(1),3(5) bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत द्वारा त्वरित कार्यवाही कर टीम गठित की गई,टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश पताशाजी कर अलग अलग स्थानों से आरोपीगण को पकडा गया एवं आरोपी की गिरफ्तारी की गई है जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल छिन्दवाडा में भेजा गया है।गिरफ्तारशुदा आरोपियों में अभिषेक साहू के थाना देहात एवं अन्य थानों में पूर्व से अपराधिक रिकॉर्ड है।
गिरफ्तार आरोपी
1:-अभिषेक पिता जीवनलाल साहू उम्र 21 साल
2:-नीकेश पिता बब्लू ओक्टे उम्र 19 साल दोनों निवासी गुरैया छिंदवाड़ा
3:-पंकज पिता किशनलाल चौरे उम्र 26 वर्ष निवासी अर्जुनवाडी थाना मोहखेड जिला छिन्दवाडा
इस पुलिस टीम ने पकड़ा आरोपियों को
निरीक्षक जी.एस.राजपूत थाना प्रभारी देहात,उनि महेश अहिरवार,दुर्गेश तिवारी,हर्ष नागले,सउनि संदीप राजपूत,आर.सौरभ, सूरज,शेरसिंह,पन्नालाल, उमेश उइके,तरुण परतेती की विशेष भूमिका रही।।




