जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:- चोर – बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस का खौफ कितना है,इसका बड़ा नमूना सामने आया है। घरों,दुकानों और मंदिरों में चोरियों के बाद अब बदमाश कोतवाली थाना में भी सेंध लगा गए हैं।कोतवाली थाना परिसर से चोरों ने बाइक चुरा ली है।चोरी गई बाइक अधिवक्ता की है।अधिवक्ता परिसर में बाइक खड़ी कर थाने के भीतर एक पीएम रिपोर्ट लेने गए थे।वे भीतर गए और इधर चोरों ने कमाल दिखा दिया।चोरी की वारदातों में घिरी कोतवाली पुलिस अब अपने घर की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है।जिससे शहर में पुलिसिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
अधिवक्ता संतकुमार पाल ने बताया कि बीती 7 अप्रैल की शाम 7 बजे वह एक पीएम रिपोर्ट की कॉपी लेने कोतवाली थाना गए थे,उन्होंने अपनी बाइक परिसर में खड़ी की थी।थाने के भीतर से जब वे बाहर आए तो बाइक गायब थी।काफी तलाश के बाद 8 अप्रैल को उन्होंने कोतवाली थाने से बाइक चोरी की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी लेकर जाता एक संदिग्ध कैद हुआ है।
वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि थाना परिसर से अधिवक्ता की बाइक चोरी हुई है।सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की तलाश की जा रही है, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




