जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बड़ी माता मंदिर में पंचमी तिथि के विशेष दिन माँ भगवती का दिव्य एवं आकर्षक नारङ्गम् (संतरा) श्रृंगार किया गया।मंदिर ट्रस्ट द्वारा समस्त भक्तों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना से सेवादारों ने स्वयंभू श्री बड़ी माता जी के गर्भगृह में संतरा,आभूषण एवं विशेष वस्त्रों से माँ का अलौकिक श्रृंगार किया।इस अद्भुत श्रृंगार ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंदिर के नवरात्र पूजन मुख्य पुजारी राजा तिवारी ने बताया कि नवरात्रि में नारंगी फल (नारङ्गम्) अर्पित करने का विशेष महत्व है।इससे माँ भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं,प्रातःकाल से ही इस विशेष श्रृंगार के दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं सायंकाल पंचमी विशेष भजन संध्या के साथ रात्रि 8 बजे महाआरती संपन्न होगी।आरती के पश्चात विशाल फलाहारी भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

इसके अलावा हमारे आगामी कार्यक्रम 26 मार्च को अष्टमी हवन एवं पूजन (प्रातः 10 बजे)…. 27 मार्च को नवमी, कन्या पूजन एवं हलवा-पूड़ी महाप्रसाद वितरण….नवमी तिथि दोपहर 3 बजे कलश विसर्जन (छोटे तालाब में)। मंदिर ट्रस्ट द्वारा समस्त श्रद्धालुओं को इन धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।