जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली के निर्देशानुसार नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 03 मई दिन रविवार को किया जाएगा।परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक छिंदवाड़ा जिले के मुख्यालय स्थित 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।इस परीक्षा में कुल 4143 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।इस परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।गत दिवस कलेक्टर श्री नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के साथ इन परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियां भी देखी हैं और गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
:- इन केंद्रों में होगी नीट (यूजी) की परीक्षा
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के लिए छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिनमें –
1:-पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा
2:-शासकीय राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा
3:-पीएमश्री ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा
4:-केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1
5:-शासकीय नवीन जवाहर बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय छिंदवाड़ा
6:-पीएम श्री शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कैलाश नगर
7:-सांदीपनि विद्यालय सीएम राईज स्कूल गुरैया
8:-शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा
आवश्यक दस्तावेज़ (सबसे महत्वपूर्ण)
1:-प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) – नेशनल टेस्ट एजेंसी की वेबसाइट से डाउनलोड की गई प्रिंटेड कॉपी।
2:-फोटोग्राफ्स
:- प्रवेश पत्र पर निर्धारित प्रारूप में चिपकाई गई एक पोस्ट कार्ड साइज फोटो।
:-प्रवेश पत्र पर चिपकाई गई एक पासपोर्ट साइज फोटो।
:-एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (उपस्थिति पत्रक यानी अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए)।
3:-अधिकृत फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) – यह मूल (ओरिजिनल),वैध और जिसकी समय सीमा समाप्त न हुई हो,ऐसा होना चाहिए। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज – पैन कार्ड, पासपोर्ट,आधार कार्ड (प्रिंटेड कॉपी मान्य है),राशन कार्ड, छात्र आईडी (स्टूडेंट आईडी) कार्ड।
:- इन वस्तुओं की रहेगी अनुमति
जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि नीट (यूजी) की परीक्षा में कुछ वस्तुओं को ले जाने की अनुमति रहेगी
पानी की बोतल – व्यक्तिगत और पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) होनी चाहिए।
मधुमेह (डायबिटिक) छात्रों के लिए – चीनी की गोलियां (शुगर टैबलेट) या फल (जैसे केला/सेब/संतरा) ले जाने की अनुमति रहेगी।पैक्ड फूड जैसे चॉकलेट,कैंडी या सैंडविच आदि की अनुमति नहीं है।
:- वर्जित वस्तुएं (ये चीजें साथ न लाएं)
परीक्षार्थियों को अवगत कराया गया है कि अनुचित साधनों के उपयोग से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित में से कुछ भी न हो –
स्टेशनरी : कोई भी पेन, पेंसिल,इरेज़र,स्केल,ज्योमेट्री बॉक्स,राइटिंग पैड या कैलकुलेटर न हो
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण – मोबाइल फोन,स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड,ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या पेन ड्राइव न हो
एक्सेसरीज : वॉलेट,हैंडबैग, बेल्ट,कैप,चश्मा (गॉगल) या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण (जूलरी) न हो।
अन्य : कोई भी घड़ी (कलाई घड़ी),कैमरा या खाने-पीने की चीजें (मधुमेह के अपवाद को छोड़कर)
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी एवं आवश्यक सलाह
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए बड़े बटन वाले कपड़ों और गहनों से बचें।




