जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:- विगत दिवस थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना देहात क्षेत्रातर्गत नाजम बगीचा एरिया कैलाश बिहार खजरी में प्रकाश सावले नाम का व्यक्ति अपने घर के पीछे खेत में मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है और वहां बहुत से गांजा के पेड भी लगे हुए हैं…. मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर धर पकड करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान नाजम बगीचा कैलाश बिहार कालोनी खजरी में प्रकाश सावले पिता केशव सावले नाम के व्यक्ति के घर जाकर रेड कार्यवाही कर प्रकाश सावले को पकडा गया और उसके साथ बाडी के खेत में जाकर देखा गया….दो जगह पर अलग अलग गांजे के पौधे लगे हुए थे जिन्हें उखडवाकर गणना की गई जिसमे कुल 07 गांजे के पौधे पाए गए जिन्हें विधिवत नाप तौल की गई जिनका वजन 02 किलो 600 ग्राम निकला जिसकी अनुमानित कीमत 26500 रु. है जिन्हें जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी प्रकाश पिता केशव राव सावले उम्र 35 साल निवासी खजरी थाना देहात को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध अप. 233/26 धारा 8/20 ndps एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उनि महेश अहिरवार,उनि हर्ष नागले,सउनि संदीप सिंह राजपूत,प्र.आर. संजय, प्र.आर. मंगल,आर. सौरभ, आर. ब्रजेश,आर, तरुण, म.आर. रानू,प्रमीला, राजकुमारी की मुख्य भूमिका रही।