नागपुर के अब्दुल रशीद से एमडी ड्रग्स खरीदकर सिवनी का विशाल…छिन्दवाड़ा में अनिमेष को आया था बेचने…पुलिस ने धर दबोचा
जनमत आस्कर,छिन्दवाड़ा :- थाना कोतवाली पुलिस को विगत 06 सितंबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि विशाल विश्वकर्मा जो कि सिवनी का रहने वाला है वह अपनी बाइक से इंड्रास्ट्रीयल एरिया ईमलीखेडा में एम.डी. इम्स पावडर लेकर आने वाला है और एमडी इम्स पाउडर अनिमेष सूर्यवंशी जो न्युटन परासिया का रहने वाला है,को बेचने वाला है…मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल थाना कोतवाली से टीम गठित कर आरोपियो की धरपकड हेतु रवाना किया गया।टीम द्वारा इंड्रास्ट्रीयल एरिया ईमलीखेडा मे पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दोनो आरोपी विशाल विश्वकर्मा एवं अनिमेष सूर्यवंशी को पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उक्त आरोपिये के कब्जे से कुल 15 ग्राम एम.डी ड्रग्स, एक दो पहिया वाहन,दो मोबाईल एवं नगदी राशि 2700 रुपये प्राप्त हुए जिसे की विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपीगणों के विरुध्द सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया… विवेचना के दौरान आरोपी विशाल विश्वकर्मा से पुछताछ की गई जो उसके द्वारा बताया गया कि उसने एम. डी. ड्रग्स पाउडर नागपुर के अब्दुल रशीद कुरेशी से खरीदा है,टीम को तत्काल अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं आरोपी अब्दुल रशीद कुरैशी निवासी नागपूर की तलाश कर गिरफ्तार किया गया और आरोपी अब्दुल राशीद कुरैशी से दोपहिया वाहन, 1000 रुपये नगदी एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया गया एवं आरोपी अब्दुल राशीद द्वारा पुछताछ पर बताया गया कि उसने एम. डी ड्रग्स पाउडर विशाल विश्वकर्मा को बेचा था, प्रकरण में सभी आरोपीगणो को न्यायालय छिन्दवाडा पेश किया गया,प्रकरण में मादक पदार्थ बेचने-खरीदने वाले लोगो की श्रृखंला को खंगाला जा रहा है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी,निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे,उनि नारायण सिंह बघेल,सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक युवराज सिंह रघुवंशी,आरक्षक विकाश बैस,सागर डेहरिया,परवेज हाजमी आर,भास्कर बघेल एवं नितिन रघुवंशी व आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,जिन्हें पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई है।




