जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- करीब 01 साल पहले युवती की स्कूटी से दिनदहाड़े 85 हज़ार रुपये और सोने के जेवर उड़ाने वाले फरार आरोपियों में से एक आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा को देहात पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वहीं मामले का दूसरा आरोपी अक्षय यादव अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ही है,जिसकी सरगर्मी से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

दरअसल विगत 13 सितंबर 2025 को लालबाग निवासी प्रार्थिया चांदनी पति नितिन बंदेवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि काराबोह में खड़ी उसकी स्कूटी की डिक्की के अंदर 85,000 रूपये नगद एवं सोने के मंगलसूत्र के सोने की गुरिया रखे थे जो चोरी हो गये हैं,प्रार्थिया ने अभिषेक चौकसे के घर के सामने खडे हिमांशु उर्फ चीटा एवं अक्षय यादव नामक दोनो युवकों पर संदेह जाहिरा किया था जिस पर थाना देहात में अप.क्र. 463/2025 धारा 303(1) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया था। देहात पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों की धरपकड़ हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परन्तु दोनो संदेहियों के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी…वहीं बुधवार को देहात पुलिस को सूचना मिली कि प्रकरण का एक संदेही हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी SLR स्कूल के पास किराये के मकान में किसी दोस्त के घर रूका है,सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी देहात द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर दबिश देकर संदेही हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो संदेही द्वारा अपने दोस्त अक्षय यादव के साथ युवती की स्कूटी से रूपये एवं सोने के जेवर की गुरिया चुराना स्वीकार किया गया…आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा के विरूद्ध शराब तस्करी मारपीट,आर्म्स एक्ट एवं चोरी के मामले थाना कुंडीपूरा,मोहखेड़ एवं देहात थाना में पूर्व से दर्ज है,अन्य आरोपी अक्षय यादव की तलाश हेतु देहात पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई है जो आरोपी की तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत,सउनि.संदीप सिंह राजपूत,आरक्षक सूरज सिंह चौहान,शेरसिंह रघुवंशी,सौरभ सिंह बघेल, तरूण परतेती एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन व आरक्षक आदित्य की विशेष भूमिका रही है।