जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अमरवाड़ा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध बड़ीं कार्रवाई की गयी है।

दरअसल बीती रात्रि में मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिछुआ के जंगल में अलसुबह करीब 05.00 बजे पेराबंदी कर दबिश दी, मौके पर बैटरी की रोशनी में जुआ खेल रहे 15 व्यक्तियों को धर दबोचा गया, 01 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।आरोपिंयो के विरुद्ध जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया एवं गिरफ्तार आरोपियो के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस ने मौके से
1,53,230 रुपये नगद,13 मोवाइल और 5 लग्जरी वाहनों सहित कुल 60 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।

आरोपीगण : 01- रोहित पिता हरिराम उड़के (24 साल),निवासी धबई दाना, थाना अमरवाड़ा…02- भोला पिता सुखपाल वानखेड़े (42 साल),निवासी नीलकंठी खुर्द,थाना चांद….03- राजकुमार पिता हेमराज लोधी (28 साल),निवासी धमना,थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर….04- संदीप पिता गोपालसिंह वानखेड़े (37 साल),निवासी नीलकंठी खुर्द,थाना चांद….05- नीलेश पिता सतीश श्रीवास्तव (34 साल),निवासी कंदेली,थाना कोतवाली जिला नरसिंहपुर….06- सकिल पिता रज्जाक मंसूरी (48 साल),निवासी पालादोन, थाना चौरई….07-धनराज पिता लेखराम चौहान (38 साल),निवासी वांकामुकासा, थाना अमरवाड़ा….08- आवेद मोहम्मद पिता अब्दुल गफ्फार (44) साल), निवासी परासिया,थाना परासिया….09- श्याम पिता खन्ना चौधरी (55 साल), निवासी नागपुर नाका,थाना कोतवाली….10- मोहित पिता मेहताप विश्वकर्मा (24 साल),निवासी उभेगांव , थाना चांद…11- जीशान पिता सकिल मंसूरी (21 साल),निवासी पालादोन, थाना चौरई…12- मनमोहन उर्फ मोहन पिता कलीराम धुवें (35 साल),निवासी पौनारी,थाना अमरवाड़ा…13- अमन पिता स्व.ओमप्रकाश शर्मा (30 साल),निवासी राजपाल चौक,थाना कोतवाली…14- राजा पिता सालकराम मालवी (30 साल),निवासी महुआ टोला,थाना परासिया…15- अजय उर्फ पप्पू साह पिता मेहताप साहू (45 साल),निवासी अमरवाड़ा
फरार आरोपी 01- कम्मू चौर निवासी सिंगोडी थाना अमरवाड़ा

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे,उप निरीक्षक विजेन्द्र माकों,उप निरीक्षक राघवेंद्र उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पवन यादव,प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल,प्रधान आरक्षक संजीव तेकाम, प्रधान आरक्षक रामगणेश तिवारी,आरक्षक करण रघुवंशी,ललित परतेती, श्याम साहू एवं ओमकार कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।