जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-नगर निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारी दो माह का वेतन नही मिलने से कल बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं,ऐसे में आज हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम महापौर विक्रम अहाके हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को मनाने पहुंचे लेकिन हड़ताल पर डटे कर्मचारी नही माने और अपनी मांगों को लेकर अभी भी वे हड़ताल पर डटे ही हुए हैं….आज गुरुवार को जब महापौर विक्रम अहाके हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे तो महापौर ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि निगम में लगभग 1900 कर्मचारी काम करते हैं लेकिन आप लोगों ने भी महसूस किया होगा कि जब भी आप लोग कभी भी अपनी मांगों को लेकर आबाज बुलंद करते हैं तो 500-700 कर्मचारी ही मौके पर डटे मिलते हैं अब आप ही बताइए ये समस्या क्या 1900 कर्मचारियों की है या सिर्फ 500-700 की,…इस परिस्थिति को देखकर मुझे जरा भी इस बात को कहने में हर्ज़ नही है कि जो कर्मचारी यहां काम कर रहा है वो वेतन का हकदार है,लेकिन जो सिर्फ घर मे बैठा है,यहां काम नही कर रहा है,उसे वेतन नही मिलेगा…मैं आपकी सारी बातें मानूँगा लेकिन अब हम निगम में कार्यरत कर्मचारियों का वैरिफिकेशन करवाएंगे और जो काम करेगा उसे वेतन मिलेगा और जो काम नही करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा..कर्मचारियों के वैरिफिकेशन के लिए जल्द ही एक कमेटी बनाकर उसे निर्देशित किया जाएगा क्योंकि अब ऐसा बिल्कुल नही चलेगा कि किसी का नाम है और वो घर पर बैठा है,काम नही कर रहा है तो उसे वेतन नही मिलेगा।
अब देखना है कि महापौर के ऐलान के बाद आखिर कब तक निगम में कार्यरत कर्मचारियों के वैरिफिकेशन के लिए कमेटी बन पाती है और घर बैठे निगम के मेहमान बन कई सालों से सैलरी प्राप्त कर रहे कितने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।