जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-भाजपा की सरकार जनहित में फैसले नहीं लेती,बल्कि जनता पर अपने फैसले व मनमानी थोपती है। जिसका दुष्परिणाम अंतत: जनता को ही भुगतना पड़ता है फिर चाहे बात नोटबंदी की हो अथवा किसानों के खिलाफ लाया गया बिल।लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के साथ-साथ बढ़ाए गए “कर” के बोझ तले जनता दबती जा रही। जनता को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस ने हुंकार भर दी है। जनसहयोग से भाजपा के द्वारा लगाए गए कर को वापिस कराने महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण रणनीति कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में बनाई गई।
स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी की अति आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में नगर निगम परिषद के गत दिवस सम्पन्न हुए सम्मेलन में भाजपा पार्षदों के द्वारा वॉकआउट करना व बिना पढ़ें व उपस्थित समस्त पार्षदों की सहमति लिए बैगर उन्हें पारित कर जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ डाला गया है जिसकी खिलाफत कांग्रेस के द्वारा लगातार की जा रही है। भाजपा शासित नगर पालिक निगम के द्वारा बढ़ाए गए कर को तत्काल वापिस लेकर जनता को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर नगर पालिक निगम के कांग्रेस पार्षदगण कलेक्टर से लेकर निगम कमिश्नर तक आवेदन व निवेदन कर चुके,किन्तु आज दिनांक तक जनहित में निर्णय नहीं लिया गया हैं।कांग्रेस के उपस्थित समस्त पार्षदगण, जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस के उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि नगर की जनता को अतिरिक्त कर के बोझ से मुक्त कराने कांग्रेस के द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जावेगा।आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अभियान को लेकर अपने-अपने सुझाव भी रखे।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बक्षी ने कहा कि नगर पालिक निगम से जनता को राहत मिलने की बजाए आफत मिल रही है,जैसे केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार से मिलती आ रही,उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेगी और भाजपा की निगम सरकार को बढ़ाए हुए कर वापिस लेने के लिए मजबूर करेगी।परासिया विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान नये स्वरूप में होना चाहिए साथ ही शहर के समस्त वार्डों में इसे चलाया जाएगा।
नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने महा हस्ताक्षर अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस शासित निगम सरकार ने कभी भी जनता पर कर का बोझ नहीं डाला।सुविधाएं भरपूर दी,किन्तु भाजपा की सरकार जनता पर कर व कर्ज का बोझ डाल रही है,उन्होंने आगे कहा कि 4 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे गांधी चौक (फव्वारा) चौक से निगम के द्वारा बढ़ाए गए जलकर, सम्पत्ति कर व उपभोक्ता कर के विरोध में महा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।त्यौहार सम्पन्न होने के उपरांत इस अभियान को पूरी गति के साथ नगर पालिक निगम क्षेत्र के सम्पूर्ण 48 वार्डों में चलाया जाएगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जनता के हित में कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ रही है।इस बार नगर की जनता को कर के बोझ से बचाने हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनें।
आयोजित बैठक को श्रीमती किरण चौधरी,गुंजन शुक्ला, नितिन उपाध्याय,श्रीमती दीपा यादव,सचिन वानखेड़े,सरला सिसोदिया,बबला पटेल, अजय ठाकुर,फिरोज खान, शबाना यास्मीन ने भी सम्बोधित किया।मंच संचालन सुरेश कपाले के द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन ब्रजेश टिंकू राय के द्वारा किया गया।