जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-केंद्र,राज्य और अब नगर निगम में भी काबिज भाजपा जहां एक ओर नगर निगम क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने का दंभ भरते नजर आती है वहीं दूसरी ओर हालत यह है कि आज भी नगर निगम के ही कुछ वार्डों में आम जन की सबसे बड़ी मूलभूत और जीवन उपयोगी आवश्यकता के लिए ही वार्ड वासियों को नगर निगम की लापरवाह और बेरुखी पूर्ण रवैये का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते नगर निगम के कुछ वार्डों के रहवासियों को पीने का शुध्द पानी भी नसीब नही हो रहा है।

दरअसल बीते कुछ दिनों से नगर निगम के वार्ड नं 29,31 और 39 सहित कई वार्डों में नलों से दूषित और दुर्गंध युक्त पानी लगातार आ रहा है जिसके चलते वहां के रहवासियों और कांग्रेसी पार्षदों ने इस बात की सूचना नगर निगम कमिश्नर सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों को दी लेकिन इसके बाद भी जब स्थिति नही सुधरी तो आज नगर निगम अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी पार्षद कुप्पियों में नलों से निकला गंदा पानी कलेक्टर को दिखाने कलेक्ट्रेट पहुंच गए…इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े ने बताया कि वार्ड नं 39 सहित 29 व 31 में कई दिनों से आम जनता ऐसा पानी पीने को मजबूर है जिससे हम कपड़े व बर्तन भी नही धूल सकते और ऐसा इसीलिए हो रहा है क्योंकि पेयजल की पाइप लाइन के ऊपर ही सीवरेज के चैम्बर बना दिये गए,अब स्थिति ये हो गई है कि सीवरेज का चैम्बर व पेयजल की पाइप लाइन दोनों के लीकेज होने से सीवरेज लाइन का गंदा पानी पेयजल की पाइप लाइन में मिक्स होकर नलों से आ रहा है,इसी गंदे पानी को कलेक्टर को दिखाने हम कलेक्ट्रेट आये थे …वहीं नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बड़ी विडंबना है कि नगर निगम आम जन को शुध्द पेयजल भी उपलब्ध नही करवा पा रहा है,इस समस्या से हमने नगर निगम कमिश्नर सहित सभी जिम्मेदारों को अवगत करा चुके है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है,जिसके चलते ही हम सभी आज कलेक्ट्रेट आये हैं और अगर यहां से भी समस्या का निराकरण नही होता है तो कांग्रेस पार्षद दल आगामी समय मे उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।