जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छिंदवाड़ा की विगत दिनों गठित हुई नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सही मायने में अब रेडक्रास आजाद हुआ है।इसके पूर्व के पदाधिकारियों ने रेडक्रास के मायने ही बदल दिए थे।अब नई कार्यकारिणी नई उर्जा के साथ जिलेभर में सेवाभावी कार्य करेगी,उनके सेवाभावी कार्यो में मेरा हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांसद द्वारा रेडक्रॉस का आइकार्ड पहनाया गया।
इसी क्रम में रेडक्रास सोसाइटी मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी रामेन सिंह द्वारा रेडक्रॉस द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य को सूक्ष्मता से समझाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार द्वारा नवीन गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी सेवा कार्यक्रम में प्रशाशन द्वारा पुण्य सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा नवीन गठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई,जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम में युवा महापौर विक्रम अहके प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवगठित कार्यकारिणी के चेयरमैन भानुदास गोखे द्वारा शपथ ली गई,इसके बाद वाइस चेयरमैन डॉक्टर हितेश मिश्रा, सचिव निरपत सिंह टेखरे, कोषाध्यक्ष अंशुल शुक्ला,सह सचिव सत्येंद्र पिंटू ठाकुर द्वारा शपथ ली गई।इसके बाद सभी सदस्यों जिसमें तरुण मल्होत्रा,डॉक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा,मुकुल सोनी,संदीप जैन,अनिल साहू,श्वेता साहू, भारती साहू,डॉक्टर अभिलाषा भांगरे,शिरीष साहू,प्रतीक शुक्ला द्वारा शपथ ग्रहण की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।अंत में रेड क्रॉस के चेयरमैन भानुदास गोखे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिलाषा भांगरे एवं कोषाध्यक्ष अंशुल शुक्ला द्वारा किया गया।




