जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:- श्री गुरुदेव दत्तात्रेय जन्मोत्सव के अवसर पर आठ दिवसीय आयोजन के दौरान शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान खाटू श्याम जी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और बाबा की भक्ति में भाव विभोर नजर आए।

श्री गुरुदेव दत्तात्रेय जन्मोत्सव के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सर्वप्रथम गुरुदेव के पूजन अभिषेक के साथ किया गया एवं तत्पश्चात दोपहर में आयोजित गुरु चरित्र कथा परायण में बाबा के भक्तों ने श्री गुरुदेव चरित्र का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया इसके साथ ही मंदिर परिसर में ही महिला मंडल द्वारा भजन संकीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित हुई इसके बाद छोटी माता मंदिर समिति द्वारा श्री गुरुदेव की महा आरती की गई तत्पश्चात भजन संध्या में खाटू श्याम जी के भजन प्रस्तुत किए गए इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने मंदिर पहुंचकर श्री गुरुदेव दत्तात्रेय के चरणों में माथा टेकते हुए पूजा अर्चना की और खाटू श्याम जी के भजनों में सम्मिलित होकर भजनों का श्रवण किया।