जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-मध्य प्रदेश कराते महासंघ के तत्वाधान में 44 वी राज्य कराते प्रतियोगिता का आयोजन नर्मदापुरम में 27 से 29 दिसंबर 2025 तक किया गया।

राज्य कराते प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराते प्रमुख राजेश मालवी टीम कोच ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले से 30 कराते खिलाड़ियों ने राज्य कराते प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने वजन एवं आयु वर्ग और टीम ओपन काता एवं फाईट में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण 9 रजत एवं 16 कांस्य पदक प्राप्त किये।वहीं पर बालक वर्ग में टीम फाईट में प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में टीम काता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पदक तालिका में छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

काता एवं फाईट में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के नाम

(स्वर्ण पदक विजेता )

देवयानी मालवी,साक्षी गिरिया, निधि बारस्कर,स्वाती गिरिया, आदित्य घागरे,अनिक चौरसिया,अक्षित गजभिए,वेद यादव,वंश राठौर,प्रतीक डेहरिया,अनय शर्मा,वीर,अवनी ठाकरे, परमवीर सिंह।

(रजत पदक विजेता खिलाड़ी)

अपनी ठाकरे,गार्गी विश्वकर्मा, शौर्य सक्सेना,वंश राठौर, परमवीर सिंह,कार्तिक चौहान, स्वाती गिरिया,प्रदन्या सिगौर, आरव व्यास

(कांस्य पदक विजेता)

धन्यता पवार,सौम्या सोनी, पादन्या,साक्षी गिरिया,देवांशी मालवी,आदित्य सोलंकी, आदित्य घागरे,अनय शर्मा, अमय सक्सेना,वीर सिंह,प्रतीक डेहरिया,देवांशी मालवी,निधि बारसकर।

कराते प्रतियोगिता में वीरेंद्र अल्डक,देवयानी मालवी,देवासी मालवी,परमवीर सिंह रावत, साक्षी गिरिया,स्वाती गिरिया निर्णायक भूमिका में रहे।वहीं पर जसप्रीत सिंह रावत का कराते दल को संभालने में अहम भूमिका रही।
जिला कराते प्रमुख राजेश मालवी ने बताया कि राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

डायनेमिक कराते एसोसिएशन के कराते डो एकेडमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमोद शर्मा, नितिन खंडेलवाल,सुरेशचंद्र सलोडकर,श्रेय जैन, नंदकिशोर पराड़कर एवं खिलाड़ियों के पालकगण ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।