जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों,अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर बीती रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी/दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 23 स्थायी व 99 गिरफ्तारी इस प्रकार कुल 122 वारंटियो को दबिश/घेराबंदी/नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया,सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के क्रम में पुलिस कंट्रोल रुम प्रभारी डी.एस. शेन्डे एवं उनकी टीम द्वारा छिन्दवाड़ा के सभी थाना /चौकियो में चलाये जा रहे काम्बिंग ऑपरेशन की प्रभावी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की गई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में थाना कुण्डीपुरा द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया,जिसमें 06 स्थायी व 11 गिरफ्तारी कुल 17 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्व में थाना चौरई में 05 स्थायी व 14 गिरफ्तारी कुल 19 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया जितेन्‍द्र जाट के नेतृत्व में थाना परासिया में 03 स्थायी व 08 गिरफ्तारी कुल 11 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियो/जिले के गुंडा/निगरानी बदमाश,जिला बदर के अपराधियों,जेल से रिहा आरोपियों,कबाड़ियो को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेक किया गया व गुम इंसानो (व्यक्तियों) की दस्तयाबी की गई,जिसमें 121 गुंडा बदमाश,79 निगरानी बदमाश,50 कबाड़ियो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें 14 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया,अवैध शराब की तस्करी/ खुले स्‍थान शराब पीने वाले 29 व्यक्तियों से 210 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।

काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना अमरवाडा पुलिस टीम की बडी सफलता….चोरी के मामलें में 07 वर्ष से फरार 5000 रूपये ईनामी,वांछित आरोपी कमलेश पिता हुकूम उइके उम्र 24 वर्ष निवासी लहगडुआ (अमरवाडा) को टीम द्वारा दबिश/घेराबंदी कर लहगडुआ (अमरवाडा) से गिरफ्तार किया गया,आरोपी कमलेश को न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया,उक्‍त उपलब्धियों में थाना प्रभारी अमरवाडा राजेन्‍द्र धुर्वे एवं थाना अमरवाडा टीम की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

विशेष ऑपरेशन मुस्कान के तहत काम्बिंग गस्‍त के दौरान 01 नाबालिग बालिका को दस्‍तयाब किया गया,थाना नवेगांव मे 02 माह पूर्व लापता नाबालिग बालिका को दस्‍तयाब कर परिजनो को सुपूर्द किया गया हैं।

पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया।शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लो में घूमकर पुलिस ने गुण्डे बदमाश,जेल से रिहा आरोपियो की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी हैं । पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर – घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा,बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया।अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं।