जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-शहर के बस स्टैंड स्थित एक दुकान में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दुकान से प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट जब्त की गई है।34 इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट की कीमत 68 हजार रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया है।
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि शनिवार को बस स्टैंड में संचालित सीसा हाउस दुकान की जांच की गई थी।दुकान संचालक हाउसिंग बोर्ड निवासी बसंत उर्फ गुलशन गोगिया द्वारा प्रतिबंधित
इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट बेची जा रही थी।दुकान से 34 नग इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट जब्त की गई है।दुकान संचालक के खिलाफ इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम की धारा 4ए/5 ए के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम
इलेक्ट्रानिक सिगरेट बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई करने वाली टीम में टीआई आशीष धुर्वे,एसआई नारायण बघेल,एएसआई ब्रिजेश रघुवंशी,प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी,आरक्षक विकाश बैस,सागर डहेरिया शामिल है।एसपी ने टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।




