जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा श्रीमति कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमरवाड़ा पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ीं कार्रवाई की है।

बीती रात्रि करीब 11.00 बजे मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बांकी-उमरिया के पास जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी।मौके पर सार्वजनिक स्थल पर ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तथा 02 जुआरी मौके से भाग निकले।आरोपियो के विरुद्ध जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया एवं गिरफ्तार आरोपियो के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं नगदी 36,600 रुपये जप्त किये गए हैं।

गिरफ्तार आरोपीगण

1:-,देवी उर्फ देवेन्द्र साहू पिता दयाल साहू उम्र 42 साल निवासी गाडरा जमुनिया चौकी सिंगोडी

2:-श्याम रघुवंशी पिता वकील रघुवंशी उम्र 40 साल निवासी सुरगी थाना कुंडीपुरा जिला छिन्दवाडा

3:-प्रवीण चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 43 साल निवासी ग्राम सारना थाना कुंडीपुरा जिला छिन्दवाडा

4:-धनकुमार पिता मेघराज अहरवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सारना थाना कुंडीपुरा हाल धरमटेकरी जिला छिन्दवाडा

5:-कैलाश पिता सुभाष कोलारे उम्र 31 साल निवासी ग्राम परसगांव हाल वार्ड नंबर 15 गुलाबरा थाना कोतवाली छिन्दवाडा

6:-हेमंत साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 41 साल निवासी खिरकापुरा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा

7:-मनोज पिता किशोरी लाल चन्द्रवंशी उम्र 36 साल निवासी गुरैया चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा जिला छिंदवाड़ा

8:-मयंक साहू पिता प्रदीप साहू उम्र 26 साल निवासी छापाखाना थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा

फरार आरोपी

1:-कम्मू चौरे निवासी सिंगोडी

2:-मोहन धुर्वे निवासी पौनारी थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा

जुआरियों को धर दबोचने में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा,उप निरीक्षक विजेन्द्र माकों, प्र.आर. 531 जयसिंह, प्र.आर. 806 रामगणेश तिवारी,आर. 995 जगमोहन, आर. 907 करण रघुवंशी, आर. 298 मिथलेश,आर. 587 जयंत सैनिक 79 देवेन्द्र की विशेष भूमिका रही।