जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति उपरांत प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी के द्वारा छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को प्रदेश महिला कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी को प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव मनोनीत किया गया है।श्रीमती चौधरी ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ एवं नकुलनाथ सहित समस्त कांग्रेस विधायकगण व वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण का हृदय से आभार मना है।कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती किरण चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।