जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा 07 नवम्बर से संचालित की जा रही मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरूस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष हरेंद्र नारायन एवं सी.ई.ओ.अग्रिम कुमार,शेषराव यादव,विजय पाण्डे,धर्मेन्द्र मिगलानी, डी.ई.ओ.जी.एस.बघेल, सहायक संचालक डी.पी.डेहरिया,पी.एल.मेश्राम, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभारी प्रताप इवनाती सहित स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण प्रतिवेदन का वाचन डी.ई.ओ.बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया।इसके बाद पी.एम.श्री एम.एल.बी. स्कूल छिंदवाड़ा की छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।शेषराव यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों के लिए उचित वातावरण निर्मित किया जा रहा है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खेलों में खिलाड़ी पदक प्राप्त कर देश को गौरवांन्वित कर रहे हैं,उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करते हुए अच्छे खेल प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।
कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये मध्यप्रदेश दल में चयन होने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया। सी.ई.ओ. जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। पुरूस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के आरंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता को विधिवत संचालित एवं मध्यप्रदेश दल के गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा नियुक्त फील्ड ऑफिसर नर्मदापुरम से उमेश बरैया, छिंदवाड़ा से राकेश चौरसिया, ग्वालियर से मनोज गुप्ता एवं स्टेट आफिशियल्स भोपाल से हर्षदीप सिंह,मंदसौर से कुलदीप सिंह,रूपेश अहरवाल,सागर से राकेश तिवारी,नर्मदापुरम से राकेश सराठे व जावेद खान को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विजेता-उपविजेता संभागों के खिलाड़ियों को शील्ड,मेडल,ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
विभिन्न संभागों के जनरल मैनेजर,प्राचार्य,खेल शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं सहयोगियों को भी स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।प्राचार्य दिलिप ढोके, राजेन्द्र तिवारी,सुधीर मिश्रा, सी.के.खादीकर, सुश्री प्रतिभा चौरसिया,सुश्री वंदना खादीकर,सुश्री नमिता कुडापे,रविन्द्र ठाकुर,एम.पी. चौरिया,डी.पी. धृतलहरे, एम.के.पवार,श्रीमती पी.मंसूरी,मुकेश माथरे,अनिल नासेरी सहित खेल शिक्षक सुश्री आशालता माहुले, आनंद गिरिपुंजे,योगेश्वर चौरिया, अंकित सोलंकी,संजीव आनदेव,मुकेश कुरमेती, फिरोज खान,वसीम खान, राशिद खान,महेश डोंगरे, उर्मिला उपाध्याय,कुंजी वर्मा, युवराज डोंगरे,सुश्री वर्षा जाधव,नंदकिशोर बेलवंशी, रविन्द्र नाग,युनूस खान,नरेन्द्र चौरसिया,नूतन बारस्कर, भाउराव डिगरसे,रमेश राजपूत,दीपक चौधरी,रेवाराम बनवारी सहित समस्त खेल शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह एवं पुरूस्कार वितरण के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विभिन्न संभागों के दल प्रबंधकों के प्रति आभार प्रदर्शन सहायक संचालक पी.एल. मेश्राम एवं संचालन राकेश चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा समापन की विधिवत घोषणा की गई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये म.प्र. दल में चयनित खिलाड़ियों को छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर श्री नारायन, सी.ई.ओ. श्री कुमार, डी.ई.ओ. श्री बघेल सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों, खेल शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।




